श्रद्धांजलि स्मृति में स्वच्छता अभियान चला किया अनोखी पहल
————–
रसूलपुर/एकमा (सारण) : स्थानीय क्षेत्र के देवपुरा गांव में स्वर्गीय बच्ची देवी के पुत्रों ने अपनी माँ की श्रद्धाजंलि-स्मृति में देवपुरा उच्च विद्यायल को गोद लेकर स्वच्छता सामग्री वितरित की। प्राथमिक शिक्षा विभाग अधिकारी अजय कुमार की उपस्थिति में यह कदम उठाया गया।”स्वच्छता ही सेवा” के आदर्शों के साथ विद्यालय के बच्चों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। “मेरा विद्यालय-स्वच्छ विद्यालय” के संदेश के साथ कदम उठाया गया।

साथ ही विद्यालय के प्रत्येक कक्षा में छोटे बड़े Dustbin डोनेट शाही परिवार के तरफ भेंट किया गया।जिसका प्रयोग छात्र-छात्रा कर विद्यालय को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग करेंगे।

विद्यालय में बच्चों में खेल के प्रति जागरूक कर उन्हें खेल समाग्री जैसे :- फुटबॉल, वॉलीबॉल, बेटमिंटल, सतरंज, लुड्डो, रस्सी जम्प, व छोटे बड़े बॉल इत्यादि देकर बच्चों को खेल कुद के लिए प्रोत्साहन किया गया।इस प्रकार एक विद्यालय को बेहतर बनाने के लिएशाही परिवार ने अपनी माँ की श्रद्धाजंलि देकर आजीवन अतरिक्त बेहतर सेवा सहायता देने की संकल्प लिया।स्व. बच्ची देवी बच्चों से बेहद प्यार करती थी।उन्होंने एक वर्ष पहले ही चार बेटियों को शिक्षा के लिए गोद लिया था।निशु, सोनी, काजल व सलोनी इसी विद्यालय में नामांकन कराया था।अतः माँ ने चार बेटियों को गोद लिया तो संतान ने उसी स्कुल को ही गोद ले लिया।बिहार के लोकप्रिय सुप्रसिद्ध लोकगायक शिक्षक रामेश्वर गोप जी ने बच्चों के इस सभा में स्वच्छता पर गीत गार सभी को जागरूक किया।साथ जब बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का एक गीत गा कर सभी का दिल जीत लिया।स्व. बच्ची देवी के पुत्र संतोष शाही व संदीप शाही का कहना है कि विद्यालय में स्मार्ट क्लास के साथ एक बड़ा पुस्तकालय, सड़क सुरक्षा संदेश, आत्मरक्षा का प्रशिक्षण, कम्प्यूटर शिक्षा, खेलकुद में बढ़ावा, वाद-विवाद प्रतियोगिता, कुशल व्यक्ति द्वारा अलग अलग विषयो में निपुण नागरिको द्वारा बच्चो को जागरूक कर उनके बेहतर भविष्य के लिए आदर्श नागरिक का निर्माण कर सामाजिक बदलाव करेंगे।शाही परिवार की अनोखी पहल से विद्यालय के शिक्षक व बच्चे बेहद खुश हैं।इस मौके पर श्री राम अयोध्या शाही, रविंद्र शाही, वीरेंद्र शाही, संतोष शाही, संदीप शाही व रीता, रेणु, अनीता ,अमृता व अन्य परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।परिवार के सभी सदस्यों के आर्थिक अनुदान राशि से विद्यालय को बेहतर करने के लिए प्रदान किया जाएगा