सिवान :सिवान :सङक दुर्घटना में मैरवा के तीन मरे

#रिपोर्ट-वरूनेस आनंद वरुण
मैरवा ( सिवान ) :- – – थाना क्षेत्र स्थित इंग्लिश गांव में रविवार की रात्रि में सङक दुर्घटना में तीन किशोरो की मौत हो गई घटनाक्रम के बारे में बताया जाता है कि गाॅव के लालजी चौहान के घर से रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रकौली गांव में इंग्लिश गांव से तीलक गया था तीलक समारोह से लौटने के क्रम में असाव थाना क्षेत्र के कसीला गाॅव के त्रिकालपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक बिजली के खंभे में टकरा जाने से तीनो की मौत हो गई.

जिसमे एक कि मौत घटनास्थल पर ही व दो की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई स्थानीय जनो ने घटना की जानकारी मोबाइल फोन द्वारा परिजनो को दिया तो गाॅव में कोहराम मच गया मृतको की पहचान बद्री चौहान का अठ्ठारह वर्षीय पुत्र बबलू चौहान, परदेशी चौहान का सत्रह वर्षीय पुत्र विद्यार्थी चौहान व उमेश कुमार गोङ का सत्रह वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रुप में हुई सोमवार दिन में परिजनो से मिलकर घटना के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए जिरादेई विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्रीनिवास यादव ने शिकायत के लहजे में कहा कि मामले में अभी तक किसी भी सरकारी पदाधिकारी द्वारा सहायतार्थ कोई सार्थक कदम नही उठाया गया जो निन्दनीय है.उन्होने आगे कहा कि हम जिला प्रशासन से माॅग करते है कि पाॅच – पाॅच लाख रुपये संतप्त परिजनो को मिले , स्थानीय पदाधिकारीयो ने पिङित परिजनो को विश्वास में लेकर लाशो का पोस्टमार्टम कराया अब राशी देने में ढूलमूल रवैया अपना रहा है सरकार द्वारा जो भी राशि प्रदत है अविलंब मिले साथ में मौके पर देवेंद्र सिंह कुशवाहा , तनवीर अहमद आदि सक्रियता से उपस्थित रहे .