उ.प्र.: बदमाशो की पुलिस से मुठभेड़ ,एक बदमाश घायल दूसरा बदमाश फरार
#खोराबार थाना के सहारा स्टेटस के पास हुई मुठभेड़*

गोरखपुर,उ.प्र.
सोमवार की रात खोराबार थाना के सिक्टौर सहारा स्टेटस के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गयी।
पुलिस से खुद को घिरा देख बदमाशों ने गोली चला दी। जवाब में पुलिस के गोली चलाने पर एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान शातिर अमित (30)के रूप में हुई हैं। गोली उसके बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी है। उसका एक साथी पुलिस से बचकर भाग निकलने में सफल हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।