सारण :सदर प्रखण्ड के महाराजगंज पंचायत मे नल जल योजना का शिलान्यास -:
#दिग्विजय सिंह बबलू

डोरीगंज-:
“”””””””””
सदर प्रखण्ड के महाराजगंज पंचायत मे सरकार की महात्वाकाक्षी योजना सात निश्चय नल जल योजना का शिलान्यास सदर बीडीओ बिनोद आनंद ने किया ।
उन्होंने बताया कि नौ लाख छानवे हजार आठ सौ अड़तालिस रु की इस योजना के तहत महाराजगंज पंचायत के वार्ड नम्बर एक के निवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा ।
इस अवसर पर मुखिया सुनिता देवी , वार्ड सदस्या गीता देवी समाजसेवी राजेश्वर चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे ।




Recent Comments