सारण :कबीर अन्त्येष्टि योजना का भुगतान अब प्री-पेड एटीएम कार्ड से
#दिग्विजय सिंह बबलू

डोरीगंज-:
“”””””””””
सदर प्रखण्ड मे कबीर अन्त्येष्टि योजना के तहत लाभुकों को अब प्रीपेड एटीएम कार्ड के माध्यम से भुगतान किया जाएगा ।

इस संबंध मे सदर बीडीओ बिनोद आनंद ने बताया कि राज्य सरकार के आदेश के आलोक मे अब कबीर अन्त्येष्टि योजना के लाभुकों को एटीएम कार्ड के माध्यम से भुगतान किया जाएगा जिसके लिए आईसीआईसीआई बैंक का चयन किया गया है ।

बैंक के माध्यम से प्रखण्ड के सभी पंचायत के पंचायत सचिव के नाम से कार्ड उपलब्ध कराया गया है जिसके द्वारा कबीर अन्त्येष्टि योजना की राशी का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा ।
इस अवसर पर आईसीआईसीआई बैंक के अधिकारी सहित सभी पंचायत के पंचायत सचिव उपस्थित थे ।