सीओ ने थाने में लगाया जनता दरबार,आये चार जमीनी विवाद के मामले,निष्पादन एक का भी नही हुआ
तरैया(सारण):22.09.2018।
स्थानीय थाना परिसर में सीओ वीरेन्द्र मोहन और थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने संयुक्त रूप से शनिवार को जनता दरबार लगाया जिसमे जमीनी विवाद के चार मामले आये।जिसमे एक भी मामले का निष्पादन नही हुआ।उसरी नवरत्नपुर निवासी सुरेश सिंह ने अपने जमीन में जबरन चहारदीवारी का निर्माण कर जमीन अतिक्रमण करने की शिकायत प्रतिवेदन देकर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की माँग किया।जिस थानाध्यक्ष ने करवाई के लिए पुलिस पदाधिकारी को स्थल का निरीक्षण कर शीघ्र रिपोर्ट मांगा।सीओ ने बताया कि चार जमीनी विवाद के मामले आये जिसे जाँच में भेजा गया है।जाँच रिपोर्ट प्राप्त होते ही विवाद का शीघ्र निष्पादन कर दिया जायेगा।