सारण :सड़क दुर्घटना में एक 18 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम


अमनौर /सारण
सड़क दुर्घटना में एक साईकिल सवार की मौत हो गई।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के अमनौर – भेल्दी मुख्य सड़क एसएच 104 धरहारा खुर्द के पास एक बाइक व साईकिल की जोरदार ठोकर लगने से बाइक सवार व साईकिल सवार दोनों गंभीर रूप घायल हो गये . जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से उपचार हेतु अमनौर पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां उपचार के दौरान साईकिल सवार व थाना क्षेत्र के धरहारा खुर्द गांव के 18 वर्षीय युवक चंदन कुमार की मौत हो गई. वहीं बाइक सवार को गंभीर हालत में सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया. अमनौर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है. वहीं शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया.




Recent Comments