देश विकास को खोज रहा है चार साल पूरा हुआ अब एक साल बाकी- कमालदेव शुक्ल


मढ़ौरा (सारण)
देश में कांग्रेस की कमी दिखाकर बीजेपी 2014 में सत्ता में आई थी लेकिन अब यह सवाल है कि क्या सभी खामियां खत्म हो गई I देश की जनता बीजेपी सरकार से विकास के लिए किये गए वादे का हिसाब चाहती है I वर्तमान सरकार देश की जनता को पहले जबाब दे की पांच साल में बचे एक साल में वह क्या क्या पूरा करेगी I उक्त बाते कांग्रेस के वरीय नेता कमलदेव नारायण शुक्ल ने कही I श्री शुक्ल एक निजी कार्यक्रम में सिवान जाने के दौरान मढ़ौरा में रुके थे I मढ़ौरा रुकने पर कमलदेव नारायण शुक्ल का स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता ने गर्मजोशी से स्वागत किया I इस दौरान दैनिक भास्कर रिपोर्टर से बात करते हुए श्री शुक्ल ने कहा कि केवल वादा नहीं देश विकास चाहता है और विकास के लिए देश की जनता पीएम मोदी के तरफ देख रही है I बैंकों में रूपया नहीं है लोग अपने ही जमा किये रूपए के लिए बैंकों का चक्कर लगा रहे I इस स्थिति के लिए कौन जिम्मेवार है यह सरकार को बताना चाहिए I पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है इसका असर में पूरी जनता है I आखिर देश की जनता ने इसी दिन के लिए अपार बहुमत देकर देश की बागडोर तो नहीं दी थी I इस दौरान संकर भगवन ओझा, मंटू ओझा सहित अन्य लोग उपस्थित थे I