सारण : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के सदर प्रखण्ड अध्यक्ष बने जयनारायण 
#न्यूज़ इनपुट -दिग्विजय सिंह बबलू 

डोरीगंज-:
“””””””””””
सदर प्रखण्ड के रसलपुरा गाँव निवासी जयनारायण सिंह सदर प्रखण्ड राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष मनोनीत किए गए है ।
इस संबंध मे पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक कुशवाहा ने एक पत्र जारी कर उन्हे सदर प्रखण्ड अध्यक्ष के रुप मे मनोनीत किया है ।
नव मनोनीत अध्यक्ष जयनारायण सिंह ने कहा कि प्रखण्ड मे पार्टी को मजबूत करने का काम करुंगा और पार्टी को नए उचाई पर ले जाऊंगा ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ अशोक कुशवाहा , छात्र रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।