सारण :बनो उद्दमी अभियान की शुरुआत
#न्यूज़ -मनोरंजन पाठक

छपरा :15 जनवरी
“बनो उद्दमी अभियान की शुरुआत” सकलधारी चौरसिया अधोगिक प्रशिक्षण संस्थान में हुआ। इस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत जो हर महीने में अलग अलग प्रखंडों में होते रहेंगे। ऐसे कार्यक्रम जिसमे सरकार के द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के बारे में लोग जान सके और इससे लाभ उठा सके। वही आज के इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री ए के गुप्ता एवम नावार्ड के डी डी एम अनीश कुमार के द्वारा संतुक्त रुप से किया गया।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ,मुद्रा लोन ,स्टैंड अप, स्टार्ट अप बिहार 2017,बिहार अधोगिक प्रोत्साहन नीति ,2017 एवम मुख्यमंत्री कलस्टर योजना की जानकारी आज सैकड़ो युवाओं को दी गई । साथ ही उद्दमी कैसे बने तथा उद्दमी के लक्षण क्षमता ,कौशल विकास पर भी गहन जानकारी दी गई।

वही आज के कार्यक्रम में आगंतुकों एवम अतिथियो का स्वागत करते हुए छपरा के महाप्रवन्धक जिला उधोग केंद्र प्रेमचन्द्र झा ने कार्यक्रम का विस्तृत रूप रेखा प्रस्तुत करते हुए उधोग विभाग के द्वारा प्रस्तुत पाठ्य सामाग्री सभी आगंतुकों को उपलब्ध कराया गया। नावार्ड के डीडीएम अनीश कुमार तथा एलडीएम श्री गुप्ता ने मुद्रा लोन एवम स्टैंड अप का जिक्र करते हुए उद्यमियो को बैंक से लगातार बेहतर सबन्ध रखने एवम सहयोग लेने का आह्वान किया।
सारण :बनो उद्दमी अभियान की शुरुआत




Recent Comments