जिला कमिटी की बैठक संपन्न

【परवेज अख्तर/सिवान】;
सीवान. रविवार को आम आदमी जिला कमिटी की बैठक प्रदेश युवा महासचिव सास्वत रॉय के आवास पर की गयी. जिसमें जिला कमिटी का गठन किया गया. जिसमें कार्यकारिणी अध्यक्ष अमजद खान को बनाया गया. इस मौके पर प्रदेश अल्पसंख्यक प्रवक्ता नबी हुसैन, छात्र संघ जिलाध्यक्ष अरमान अली, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष इकरामुल हक, मेराज सिद्दिकी, सत्येंद्र कुशवाहा, परवेज आलम, सुधीर कुमार सिंह व दिलीप कुमार आदि लोग मौजूद थे.
———————-