
–यूरिया नही मिलने पर किसानों ने किया हंगामा–
–रवि फसलों की पटवन के मौके पर यूरिया नदारत होने से किसान परेशान–
–प्रखंड के लिये प्राप्त यूरिया का आवंटन ऊंट के मुंह में जीरा का फोरन साबित हो रही है–
बनियापुर(सारण)-प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों यूरिया की किल्लत को लेकर किसानों में यूरिया प्राप्त करने की होड़ मची है।हालांकि दो दिन पूर्व प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यपार मंडल में यूरिया की खेप पहुँची थी।मगर किसानों की मांग के अनुरूप उपलब्ध यूरिया ऊंट के मुंह में जीरा का फोरन साबित हो रही है।बिस्कोमान के सहायक प्रबंधक मनोरंजन कुमार ने बताया कि गत सोमवार को जिला स्तर से एक हजार बोरी यूरिया उपलब्ध कराई गई।जिसका वितरण कर दिया गया है।इधर बुधवार को व्यपार मंडल परिसर में उपस्थित सैकड़ो किसानों ने बताया की बिगत दो दिनों से व्यपार मंडल का चक्कर लगाने के बाद भी यूरिया नही मिल सका है।जिसको लेकर किसानों ने जमकर हो-हंगामा भी किया।मामले की सूचना पर पहुँचे अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम एवं स्थानीय पुलिस पदाधिकारी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
हालांकि कुछ खाद विक्रेताओं द्वार किसानों की मजबूरियों का फायदा उठाते हुए ऊँचे दाम पर यूरिया की कालाबाजारी करने की भी बात किसानों द्वारा बताई जा रही है।बीएओ अभय कुमार ने बताया कि जल्द ही यूरिया की रैक लगने वाली है।यूरिया उपलब्ध होते ही सभी किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी।मालूम हो कि फिलवक्त किसान भाई गेंहू,आलू,सरसों एवं अन्य रवि फसलों की पटवन में जुटे है।किसानों ने बताया कि पटवन के दौरान फसलों में यूरिया का छिड़काव करने से तेजी से बृद्धि होती है।मगर एन वक्त पर यूरिया नही मिलने से किसान अपने को ठगा महशुस कर रहे है।
फ़ोटो(यूरिया नही मिलने पर हंगामा करते किसान)।




Recent Comments