
मशरक (सारण)। जहरीली शराब से मौत मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम मशरक में पहुंची है जहां मशरक के बहरौली सहित अन्य गांवों में घर-घर जाकर मृतक के आश्रितों से जानकारी एकत्रित कर रहे हैं कि आखिर घटना कैसे हुई। जो मौतें हुई है उसका कारण क्या है,अगर शराब से मौत हुई है तो वह शराब कहां से पिए थे। फिर उसके बाद घर पर परिजनों को क्या बताएं। कब शरीर में हरकतें होनी शुरू हुई। उसके बाद कब अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में क्या व्यवस्थाएं मिले फिर उन्हें जब रेफर किया गया तो फिर अस्पताल के द्वारा क्या सुविधाएं दी गई। क्या निजी एंबुलेंस से गए थेया फिर सरकारी एंबुलेंस से गए थे। फिर वहां उचित सुविधाएं मिल पाई थी या नहीं मिल पाई थी। पटना जाने के दौरान उनके साथ क्या इलाज और कैसा हुआ और फिर जो है सरकार के द्वारा उन्हें क्या सहायता मिली। इन बिंदुओं पर जो है वह जांच कर रहे है और परिवार वालों से सभी बिंदुओं पर जानकारी एकत्रित कर रहे है। मरने वाले किस तरह के लोग हैं उनकी आर्थिक स्थिति क्या है, किस तरह से वह कमाते थे। कहा शराब पिए थे, इन सभी पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।




Recent Comments