मढ़ौरा में को कुल 330 प्रवासी कामगार को रखा गया है क्वारेंटाइन
मढ़ौरा,सारण । प्रखंड में रविवार को दुसरे प्रदेश 33 नये प्रवासी कामगार पहुंचे । सभी का रेफरल अस्पताल के चिकित्सक के द्वारा प्रारंभिक जांच और स्क्रीनिंग की गयी। इसमें एक युवक का लक्षण के आधार पर उसे छपरा क्वारेंटाइन भेजा गया है ।उक्त युवक कोलकता से आया था । मिली जानकारी के अनुसार उसका सेम्पल भी जांच के लिये भेजा गया है । बता दे कि अब प्रवासी कामगारों के लिये प्रखंड में अब तीन क्वारेंटाइन सेंटर चलाये जा रहे है । इसमें 200 को राजकीय पॉलिटेक्निक में जबकि बाकी 97 को राजकीय आइटीआई में रखा गया है । जबकी 30 लोगों को खेदन प्रसाद उच्च विधालय में आवासित किया गया है । प्रखंड में शुक्रवार को 49 लोग जबकि शनिवार को प्रखंड क्वारेंटाइन सेंटर पर 70 लोग पहुंचे थे । रविवार को कुल संख्या 330 हो गयी थी । चौथे क्वारेंटाइन सेंटर की व्यावस्था दुरुस्त करने की तैयारी तेज बाहर के लोगों के पहुंचने की गति तेज होनेवके साथ ही स्थानीय प्रशासन ने पहले से चिन्हीत पण्डित जवाहर लाल नेहरू कालेज केन्द्रों पर व्यावस्था दुरुस्त करने का कार्य तेज कर दिया है । राजकीय पॉलिटेक्निक के बाद सरकारी आईटीआई और अब उच्च विधालय शिल्हौड़ी में प्रवासी कामगार को रखा जा रहा है । इसके अतिरिक्त भी प्रशासन ने चार अन्य केन्द्रों को चिन्हीत करके रखा है जिसका जरुरत के अनुरुप उपयोग किया जाना है ।