टक्कर मे क्षतिग्रस्त बाइक की तस्वीर

सारण में दर्दनाक हादसा : दों बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दों लोगों की मौत

छपरा : रिविलगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गाव के समिप छपरा-सिवान रोड पर दों बाइक की आमने-सामने की टक्कर मे दों लोगो की मौत हो गयीं।मृतक जलालपुर थाना क्षेत्र के भटकेशरी गांव कें योगेन्द्र सिंह क़ा पुत्र बिक्की कुमार औऱ कोपा थाना क्षेत्र कें चैनपुर गांव कें नवल मांझी क़ा पुत्र मिथिलेश कुमार बताया जा रहा हैं।

टक्कर मे क्षतिग्रस्त बाइक की तस्वीर

मृतक विकी कुमार शादी क़ा कार्ड बांटने निकला था, तो दूसरा मृतक मिथिलेश ने चचेरी बहन कों परीक्षा दिलाकर घर लौट रहा था
मिली जानकारी कें अनुसार मृतक बिक्की कुमार अपने घर भटकेशरी से चाचा हरेंद्र सिंह कें साथ बाइक से शादी क़ा कार्ड बांटने घर से निकला था। जबकी दूसरा बाइक चालक व मृतक मिथिलेश कुमार अपने चचेरी बहन लालती कुमारी (मोहन प्रसाद की पुत्री) कों परीक्षा दिला कर लौट रहा था। जहां दोनों बाइक की टक्कर एन एच पर देवरिया गांव कें समीप हो गयीं। जिसमें बुरी तरह जख्मी मिथिलेश और बिक्की की मौत घटना स्थल पर ही हो गयीं।वहीं अलग-अलग दोनों बाइक पर सवार हरेंद्र सिन्ह और लालती कुमारी भी जख्मी हो गयीं। जिनका इलाज सदर अस्पताल छपरा मेँ चल रहा था।