तुरकौलिया : रघुनाथपुर ओपी पुलिस ने गुरुवार की अहले सुबह नौ बजे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ उत्तर प्रदेश बुलंदशहर के एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. शराब एक लग्जेरियश कार की डिक्की में रखा था. पुलिस ने उस कार को जब्त कर लिया है. गिरफ्तार शराब कारोबारी बुलंदशहर का प्रदीप कुमार है.
उसने पूछताछ में खुलासा किया है कि शराब की डिलेवरी शहर के आजाद नगर मुहल्ले में देनी थी. थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी ने डिलेवरी लेने वाले धंधेबाज के नाम का खुलासा किया है, उसके अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि जब्त टोयटा कैमरी कार का नंबर डीएल3सीवाई/28 है. जानकारी के अनुसार,गुरुवार की सुबह एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा के निर्देश में जिले में वाहन चेकिंग अभियान चल रहा था.




Recent Comments