
भारत स्काउट और गाइड सारण के द्वारा पॉन्ड क्लीनिंग कार्यक्रम अभियान चलाया गया
छपरा : भारत स्काउट और गाइड सारण के द्वारा शाह बनवारी लाल पोखरा निकट राजेंद्र कॉलेज छपरा की सफाई मंगलवार को प्रातः 8:30 बजे से 10.55 बजे तक जिला संगठन आयुक्त आलोक रंजन के नेतृत्व में संचालित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत स्काउट और गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा संचालित पॉन्ड क्लीनिंग कार्यक्रम को बढ़ावा देना था।इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने पोखर में नागरिकों के द्वारा डाले गए पॉलिथीन आदि विभिन्न गंदगी को चुनकर बाहर निकाला गया। इतना ही नहीं पोखरा के चारों तरफ फैलाए गए विभिन्न कागजों और गंदगी को भी चुनकर साफ किया गया। इस कार्यक्रम में जिला मुख्यालय ग्रुप के स्काउट मास्टर सह राष्ट्रपति स्काउट अमन राज और गाइड कैप्टन रितिका कुमारी के साथ राष्टपति स्काउट अभिमन्यु कुमार, राज्य पुरस्कार स्काउट अनूप कुमार, अमन कुमार सिंह,निशा कुमारी,चंदन कुमार,तनु कुमारी ने अहम भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मुख्य जिला आयुक्त श्री हरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी सदस्यों और जिला संगठन आयुक्त के साथ-साथ स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन को हार्दिक बधाई और शुभकामना दी ।इस कार्यक्रम में 25 स्काउट और 10 गाइड ने सक्रिय भूमिका अदा की।




Recent Comments