सारण : आगलगी की घटना से आधा दर्जन से अधिक झोपड़ीनुमा घर जल कर राख, लाखों का नुकसान
अमनौर /सारण

अमनौर थाना क्षेत्र के मनोरपुर बाजार स्थित कानू टोला में अचानक आग लगने से आधा दर्जन से अधिक झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गयी. शनिवार घटना देर संध्या अचानक एक झोपड़ी में आग की लपटें आने लगी जो देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया. और आधा दर्जन से अधिक झोपड़ीनुमा घर इसके चपेट में आ गया. इसे देख स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया मगर आग की लपटें तेज होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी देर हो गई. हालांकि फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी सुचना के काफी देर के बाद पहुची. उक्त आगलगी की घटना में रूदल साह , श्रीभगवान गिरि, बिजय साह , उत्तम साह , गौड़ी साह ,शिवप्रसाद साह ,संजय साह, बिजय साह व अनिल साह, सिकन्दर साह ,रबीन्द्र साह व जीतेन्द्र साह के झोपड़ीनुमा घर व बेढी में रखे बर्तन , कपड़ा , स्वर्ण आभूषण , साईकिल , खाद्दान्न व नगदी रूपये नष्ट हो गये. आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. रूदल साह ने रोते हुए बताया कि सुद पर लिये नगदी 30 हजार रखे थे. वह भी जलकर नष्ट हो गया.