एक नशेड़ी गिरफ्तार
भोरे ( गोपालगंज ):—- पुलिस ने थाना क्षेत्र के काली मोड़ पर शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार जेल भेज दिया. बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली कि काली मोड़ पर एक व्यक्ति शराब पीकर आने जाने वाले राहगीरों को परेशान कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. जिसकी पहचान विजयीपुर थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी उमेश गोंड़ के रूप में की गयी है. जिसे मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया.