सारण :कैंपस में केवल छात्र हित की बात होगी-छात्रा प्रमुख निधि सिंह

छपरा : दिनांक 4 अप्रैल 2018 :
छात्रसंघ कार्यालय जयप्रकाश महिला महाविद्यालय छपरा में छात्र संघ के अध्यक्ष सोनम कुमारी ने छात्राओं की समस्याओं को सुना और समाधान के दिशा में प्राचार्य को सूचित किया ।समस्याओं को सुनने के बाद छात्र संघ के अध्यक्ष सोनम कुमारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रिंसपल से हम लोगों ने स्पष्ट बोल दिया गया है कि सुबह 10:00 बजे से 4:00 बजे तक महाविद्यालय कैंपस में कोई भी छात्र नहीं आएंगे और इस नियम को कड़ाई से पालन किया जाए। चुकी छात्राओं का महाविद्यालय कैंपस में छात्राएं ही आवे तो अच्छा रहेगा। आर एस ए के छात्रा प्रमुख निधि सिंह ने कहा कि हम लोग जिस विचार से आते हैं उसमें महाविद्यालय प्रशासन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन की जी हजूरी करने का प्रशिक्षण दिया ही नहीं जाता है ।जिन्हें दिया जाता है जो करते हैं वही लोग उल्टा आरोप लगाते हैं। किसी भी कीमत पर फर्जी राष्ट्रवाद को कैंपस में बढ़ावा नही दिया जाएगा। कैंपस में केवल छात्र हित की बात होगी और उसके समाधान हेतु कार्य होंगे। महाविद्यालय छात्र संघ इसमें शत-प्रतिशत उतरा है इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं समस्या संग्रह में प्रमुख रूप से काउंसिल मेंबर मानसी कुमारी, पूजा कुमारी, रूपा कुमारी ,करिश्मा कुमारी, सनेहा सिंह, पुतुल सिंह समेत दर्जनों आर एस ए के कार्यकर्ता उपस्थित थी।
न्यूज़ इनपुट -मनोरंजन पाठक /छपरा