समस्तीपुर: जन चेतना मंच ने जल संरक्षण जागरूकता के लिये आयोजित किया चित्रकला प्रतियोगिता


##न्यूज इनपुट- केशव बाबू:
दलसिंहसराय
दलसिंहसराय बलान नदी बचाओ अभियान के तहत जन चेतना मंच द्वारा जल संकट व जल संरक्षण के संबंध में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय विधाकुंज कोचिंग संस्थान में किया गया।

जिसमें लगभग दर्जन भर स्कूलों के छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता निर्णायक मंडली में प्रख्यात चित्रकार मो. सुलेमान, रत्नेश कुमार, महेन्द्र कुमार, रूपक कौशल, धीरज उपाध्याय व जन चेतना मंच के अध्यक्ष सोहन प्रसाद ने संयुक्त रूप से प्रतिभागियों का चयन किया। जुनियर सेक्शन में संत स्टीफेन्स स्कूल के वर्ग पांच के छात्र सुमन राज को प्रथम। संत स्टीफेन्स स्कूल के अंजलि सिंह को द्वितीय एवं ब्लू माउंट सिनियर सेकेंडरी स्कूल के वर्ग चतुर्थ के चंदन प्रसाद ने तृतीय श्रेणी में चयनित किया गया। जिन्हें डा. अरविंद कुमार ज्योति, नवल किशोर झा द्वारा कप एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इसके अलावा सुप्रिया भारती, रीतिक रोशन, राशि प्रकाश, कोमल कुमारी, एवं आर्यन कुमार को सांत्वना पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिया गया।सिनियर सेक्शन में संत जोसफ स्कूल के दसवीं वर्ग के छात्रा नेहा प्रियदर्शी को प्रथम। सेंट स्टीफन्स स्कूल के अष्टम वर्ग की छात्रा अंशु अभिप्रिया को द्वितीय एवं सेंट स्टीफन्स स्कूल के वर्ग दसवीं की आयरा जहां को तृतीय श्रेणी में चयनित किया गया।जिन्हें चेतना मंच के अध्यक्ष सोहन प्रसाद, न. पं. उपाध्यक्ष चंदन प्रसाद, प्रो. शकील अख्तर कप व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इसके अलावा सेंट स्टीफन्स स्कूल के अंशिका राज, नैन्सी कुमारी व शिद्धिका कुमारी, शारदा ज्ञान निकेतन की ईशा कुमारी एवं सरस्वती शिशु मंदिर के कृष राज को नूतन शर्मा, मनीष कुमार, मगन लाल साह, धीरज उपाध्याय, महेन्द्र कुमार द्वारा सांत्वना पुरस्कार, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता कार्यक्रम में भाग लेते हुए अनुमंडलाधिकारी विष्णुदेव मंडल ने प्रतिभागियों को जल संकट व जल संरक्षण के संबंध विस्तार से जानकारी दी।नगर पंचायत के उपाध्यक्ष चंदन प्रसाद, प्रोफेसर शकील अख्तर, प्रोफेसर प्रमोद चौधरी, डा. अरविंद कुमार ज्योति, नवल किशोर झा, मगन लाल साह, प्रभात कुमार प्रवीण, विधा सागर, रूपक कौशल, महजवी सुरैया आदि ने भी जल संकट व जल संरक्षण के संबंध में चर्चा करते हुए बलान नदी के संरक्षण के लिए सभी से आगे बढ़ कर अभियान को सहयोग व समर्थन देने की अपील की। धन्यवाद ज्ञापन चेतना मंच के अध्यक्ष सोहन प्रसाद किया।बैठक में संजय सोनी, नूतन शर्मा, बिरेन्द्र साह, राजीव पोद्दार, कविता कुमारी, चांदनी कुमारी, मुकेश कुमार सिंह, राहुल प्रियदर्शी, सौरव कुमार झा आदि ने भी हिस्सा लिया।




Recent Comments