डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि मनी

मढौरा(सारण) : शुक्रवार को भारतीय जानता पार्टी के मढौरा पूर्वी मंडल एवं पश्चिमी मंडल के द्वरा संयुक्त रूप से हसनपुरा पंचायत के हसनपुरा दलित बस्ती में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। भाजपा के कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने बाबा साहब तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी पुण्यतिथि को समरसता दिवस के रूप मे धूम-धाम से मनाया गया।मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा द्वारा संविधान मे प्रदत अधिकारों की रक्षा का संकल्प का आह्वान कार्यकर्ताओं के बीच की गई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बाबा साहब के आदर्शों का परिपालन करते हुए सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास यह मूलमंत्र को आगे बढाने का कार्य किया गया।इस अवसर पर भाजपा नेता धर्मनाथ सिंह, मिथिलेश सिंह, परमात्मा सिंह, संजय सिंह, दसईं राम, आजादी राम, शत्रुघ्न राम, सुरेश नट, हरन्द्र नट, पिन्टू सिंह, गुड़िया देवी, विजानती देवी इत्यादि मौजूद थे।




Recent Comments