सारण :रामपुर महेश से अपहृत युवक नदी के किनारे बेहोसी की हालत में मिला,पुलिस ने भेजा अस्पताल

#रिपोर्ट-सुरभि तिवारी
तरैया:02अप्रैल 2018:जमीनी विवाद में रामपुर महेश गाँव से अपहृत 24 वर्षीय बिके कुमार बेहोशी की हालत में सरेया बुची नदी के किनारे छठ घाट पर बेहोशी की हालत में सोमवार की सुबह मिला।गाँव के ही कुछ युवक सुबह टहलने गये थे तो देखा कि एक युवक का हाथ-पैर बँधा है जो नदी के किनारे पड़ा है।ग्रामीणों को लगा कि यह किसी का शव है।जब ग्रामीण एकत्रित हुए तो पाया कि यह युवक जिंदा है।और रामपुर महेश निवासी बलिस्टर सिंह कुशवाहा का पुत्र है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने अपहृत युवक को बेहोसी की हालत में रेफरल अस्पताल पहुँचाया।जहाँ पिड़ित का उपचार जारी है।थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि अपहृत युवक का अभी उपचार जारी है।पिड़ित के होश में आने पर उसका ब्यान लिया जायेगा।फिर उस पर अगली करवाई की जायेगी।जब पिड़ित से पूछा गया तो उसने कहा कि अभी मेरा मन ठीक नही है बोला नही जा रहा है बाद में बोलूँगा।
*पिड़ित के पिता ने जमीनी विवाद में अपहरण की दर्ज करायी थी प्रथमिकी*
अपहृत रामपुर महेश निवासी बिके कुमार के पिता बलिस्टर सिंह कुशवाहा ने 24 मार्च को थाने में अपने पुत्र के अपहरण की प्रथमिकी दर्ज कराई थी।जिसमे रामपुर महेश गाँव के ही सुरेन्द्र सिंह, बाबुलाल कुशवाहा एवं पिन्टू पांडेय को अभियुक्त बनाया था।जिसमे पुलिस ने पिन्टू पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।दर्ज प्रथमिकी में अपहृत के पिता का कहना है कि वह 15 वर्ष पूर्व रामपुर महेश गाँव मे बैनामा जमीन खरीदा था।जिसमे अपना बालू, गिट्टी,सीमेंट एवं रड का दुकान चलता है।23 मार्च 2018 को संध्या उक्त तीन अभियुक्त अन्य अज्ञात तीन लोगों के साथ मेरे दुकान पर आए और मेरे दुकान का चाहरदीवारी तोड़ने लगे।जिसका वीडियो मेरा पुत्र बना रहा था।फिर उसके साथ मारपीट किया।दुकान में घुसकर गल्ले से 50 हजार रुपया ले लिए और साथ मे मेरे पुत्र बिके को भी जबरन बाइक पर बैठा कर लेकर चले गये।पुलिस कांड की अनुसंधान कर रही थी।इस कांड में एक अभियुक्त पिन्टू पाण्डेय जेल में बंद है।अब युवक भी सही सलामत बरामद हो चुका है।युवक के ब्यान पर अपहरण के कारणों का पूर्ण खुलासा हो पायेगा।फिलहाल पुलिस जाँच में गहनता से जुट गयी है।