।सारण :महिला फुटबॉल खिलाड़ी प्रियंका ने प्रतिभा के बल जिले की टीम में हुई चयनित

परसा-
शिक्षा के साथ खेल की क्षेत्र में प्रखंड की महिला फुटबॉल खिलाड़ी परचरम लहरा कर अपनी प्रतिभा का लोहा मना रही है।सरकार द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता में प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक बिद्यालय परसा की छात्रा बिशुनपुर गाँव निवासी दरोगा राय की पुत्री प्रियंका कुमारी ने प्रखंड जिला स्तरीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता में जिले की टीम में प्रियंका कुमारी को चयनित किया गया था।और राज्य स्तरीय फुटबॉल खेल के लिए पटना में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल किया गया था।जहाँ प्रियंका ने अपनी प्रतिभा को लोहा मानवा कर ओड़ीसा में आयोजित होने वाली अंडर सेवेंटिन फुटबॉल प्रतियोगिता में अपनी स्थान बनाने में सफलता हासिल कर प्रखंड बिद्यालय समेत जिले का नाम रौशन की है।डॉ भीम राव अम्बेदकर फुटबॉल टीम परसा के कोच साकेत कुमार ने बताया की ओड़ीसा में अंडर सेवेंटिन प्रतियोगिता में चयनित होने के उपरांत नेशनल फुटबॉल टीम में चयन के लिए खेलने का मौका प्राप्त हो सकता है।प्रियंका कुमारी छपरा मुजफ्फरपुर सीवान बेतिया दरभंगा आदि जिले के अलावे बिहार ओड़ीसा राज्य स्तरीय स्तर पर खेल चुकी है।प्रियंका कुमारी के अलावे प्रिया प्रियंका नेहा आदि महिला खिलाड़ी ने खेल के क्षेत्र में पचरम लहराकर नाम रौशन कर चुके है।




Recent Comments