बेतिया – नौतन:– नियन्त्रण खोने से बुलेरो गिरा पुल के नीचे 
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन (प. चं) बिहार —
नौतन — थाना क्षेत्र के मच्छरगांवा लोहिया पुल पर तेज रफ्तार बुलेरो चालक के नियन्त्रण खो जाने से गाड़ी पुल से निचे गिर गई ।स्थानीय लोगो के मदद से फसे लोगो को बाहर निकाला गया । घटना रात्री के दो बजे की बताई जा रही है वही लोगो ने बताया कि Br 28 l 7317 नम्बर बुलेरो गाड़ी मे सवार आधा दर्जन लोगो थे जिन्हे बाहर निकला गया किसी के हताहत होने की खबर नही है गाड़ी बेतिया आये बरात से वापस जिला गोपालगंज, थाना कुचायकोट वापस जा रही । उसी क्रम मे यह घटना घटित हुयी।