सारण : मशरक में गिरफ्तार ट्रैक्टर चोर भेजा गया जेल
#हरि किशोर सिंह

मशरक (सारण)
मशरक में चोरी के ट्रैक्टर व बाइक के साथ गिरफ्तार युवक को पुलिस ने पुछताछ के बाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर छपरा मंडल कारा भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार युवक मशरक थाना क्षेत्र के चाॅदकुदरिया गांव के अब्बास मियां के पुत्र एजाज अली बताया जाता है। जिसे थाना पुलिस ने रात्रि गस्ती के दौरान वाहन जांच कर रही थी। इसी बीच एक ट्रैक्टर तथा एक बाइक को पुलिस ने रोका। अंधेरा का लाभ उठा अन्य भाग गए। पुछ ताछ व जांच के क्रम में बाइक व ट्रैक्टर चोरी का निकला। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा पकड़ा गया ट्रैक्टर चोरी का निकला जो मशरक थाना क्षेत्र के सपही गाॅव से रामप्रवेश सिंह के दरवाजे से चोरी कर भाग रहा था। गिरफ्तार एजाज अली ने पुलिस को बताया कि उसके साथ पांच लोग रहते है। इसके पूर्व में गोपालगंज जिले के बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र के एवं पानापुर थाना क्षेत्र से अब तक करीब आधे दर्जन ट्रैक्टर की चोरी करने के बाद बेच दिया गया है।




Recent Comments