सारण : मशरक में 15 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार
#हरि किशोर सिंह
मशरक /सारण
मशरक थाना पुलिस द्वारा अलग अलग स्थानो पर छापामारी कर करीब 15 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाए गए एक अभियान के तहत मशरक के बिशु गुप्ता को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इसके कुछ ही देर बाद बिनोद तिवारी को भी पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ धर दबोचा। शराब के साथ गिरफ्तार दोनो शराब कारोबारियों पर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद छपरा मंडल कारा भेज दिया गया।