बेतिया – साठी:– जनअधिकार छात्र परिषद नें बेतिया में हो रहे हैं छात्र यूनियन के चुनाव में अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा

न्यूज इनपुट शमीम कमर रेयाज़ी साठी प. चंपारण बिहार:–
आज जनअधिकार छात्र परिषद नें बेतिया में हो रहे हैं छात्र यूनियन के चुनाव में अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा है।बेतिया RLSY कॉलेज में महासचिव पद के लिए अमित कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए विवेक कुमार का नामांकन आज सैकड़ों लोगों की उपस्तिथि में गाजे बाजे के साथ संपन्न हुवा । जनाधिकार परिषद के उम्मीदवार अमित कुमार औऱ विवेक कुमार अपने समर्थकों के साथ RLSY कॉलेज में नामांकन के बाद सभा को संबोधित करते हुए अपने अपने पक्ष में वोट मांगे वहीजनाधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष यादवेन्द्र यादव ने कहा की जिस तरह से हमारी पार्टी राज्य में छात्रों की हित में उनके हक की लड़ाई में हमेशा साथ है और हमारी पार्टी भरष्टाचार मुक्त सिस्टम लाना चाहती है हम उस पर प्रतिबद्ध है । और यह संघर्ष जारी रहेगा और हम अपने छात्रों से भी अपील करते हैं की आपलोग हमारा अंग बनें । छात्र अध्य्क्ष राज मिठू गुप्ता जी ने कहा कि हमारा उद्देश आप सभी से से छुपी नहीं है । जिस प्रकार जनाधिकार पार्टी न्यायिक मुद्दे पे अपना स्टेण्ड कायम रखी हुयी है हम उस में किसी से समझौता नहीं करेंगे । आज जिस प्रकार राज्य में शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है उस में सुधार ,कालेज प्रशाशन नामांकन के नाम जो मासूम गरीब छात्रों से उगाही कर रही है इस के विरुध्य हम संघर्ष जरी रखेंगे । तथा परीक्षा के सेशन को नीयमित कराना हमारी प्राथमिकता में होगा।उन्होंने कहा कि छात्र उन्मादी ताकतों से बचकर छात्र हित के लिए JACP को वोट करें। और एक साफ सुथरा वातावरण स्थापित करने हमारा सहयोग करें। इस अवसर पर विकाश कुमार पांडे,कमल पटेल ,आरजू कुमार ,मिसु ,रोहित कुमार, सुजीत कुमार ,राजकुमार अदि उपस्तिथ रहे ।




Recent Comments