सारण :मशरक में क्राइम मीटिंग 
मशरक (सारण)  :
मशरक थाना अंचल कार्यालय में पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश पासवान के अध्यक्षता में क्राइम मिटिंग हुई।
क्राइम मिटिंग में पुलिस इंस्पेक्टर ने सघन वाहन जाॅच अभियान चलाने, शराब के विरुद्ध छापामारी, लंबित काण्डों का शिघ्र निष्पादन तथा असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का सख्त निर्देश दिया। पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि कार्यो मे लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शराब माफियाओ के खिलाफ नरमी बरते जाने तथा काण्डों के निष्पादन में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उच्चाधिकारी को रिपोर्ट भेजा जाएगा। क्राइम मिटिंग में पुलिस इस्पेक्टर दिनेश पासवान के अलावे मशरक थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान, तरैया थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, इसुआपुर थानाध्यक्ष अरविंद पासवान, पानापुर थानाध्यक्ष सुजीत दास मुख्य रूप से उपस्थित थे।