परवेज अख्तर/गोपालगंज:देश में कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ने के साथ ही जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पूर्णरूप से अलर्ट पर आ गया है।शहरी व ग्रामीण इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गयी है। खुले में मांस व मछली आदि के विक्री को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है इसकी सूचना तमाम बीडीओ सीओ व नप के अधिकारियों को भेजी गई है,वावजूद इसके इसपर कुछ भी अमल होते नही दिख रहा है।गोपालगंज सदर व हथुआ अनुमंडल के विभिन्न इलाकों में आज भी खुले में मांस आदि की विक्री की गई। सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि गोपालगंज के सीमावर्ती सिवान जिले के लकड़ी दरगाह बाजार से आज एक व्यक्ति को कैरोना से पीड़ित पाया गया जिसे आनन फानन में ईलाज हेतु पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।इसके बाद भी लोगों के कान नही खड़े हो रहे है। सबसे मजे की बात तो यह है कि सरकारी अधिकारी भी सभी आदेश कागजों पर ही दे रहे है धरातल पर इसके पालन के लिए कोई कदम नही उठाया जा रहा है जो समूचे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।हथुआ अनुमंडल के मीरगंज नगर मुख्यालय में लगभग सभी गैर सरकारी शिक्षण संस्थान खुल रहे है,जो सरकारी आदेश को ठेंगा दिखाना है। देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही अब अस्पतालों की व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त करने में स्वास्थ्य महकमा जुट गया है। शनिवार को सदर अस्पताल में बनाए गए आइसोशेलन वार्ड का सिविल सर्जन डॉ. नंदकिशोर प्रसाद सिंह तथा अस्पताल उपाध्यक्ष डॉ. पीसी प्रभात ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आइसोलेशन वार्ड में की गई व्यवस्था की जांच कर चिकित्सकों से विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मियों के बीच मास्क का वितरण किया गया। इस दौरान चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क पहन कर काम करने की हिरायत दी गई। इस संबंध में स्वास्थ्य प्रबंधक अमेंरद्र कुमार ने बताया कि कोरोना को लेकर सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल हथुआ, रेफरल अस्पताल भोरे, फुलवरिया तथा कटेया सहित सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसके साथ ही 27 बेड का क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सभी सरकारी अस्पताल परिसर के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग व बैनर लाया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से गांवों में भी कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- छात्रों की समस्याओं के समाधान तक जारी रहेगा अभाविप का अनिश्चितकालीन अनशन
- तरैया बना डायमंड वॉलीबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन, फाइनल में ढोलाही को दी शिकस्त
- सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: प्रलोभनों से नहीं बिकेंगे शिक्षक, पिता केदारनाथ पांडेय के विकास कार्यों पर भरोसा: ई. आनंद पुष्कर
- मंडल कारा छपरा में बंदियों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
- दरियापुर: नारी शक्ति जीविका समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, नई कार्ययोजना पर चर्चा
- 28 सितंबर को राजभवन मार्च: छपरा से एक हजार लोग होंगे शामिल, जन संगठनों की बैठक में बनी रणनीति
- जेपी यूनिवर्सिटी में आइसा का हल्लाबोल: धांधली और अवैध वसूली के खिलाफ मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन
- मढ़ौरा के तेजपुरवा पंचायत भवन में लगा सहयोग शिविर, 47 आवेदन हुए प्राप्त
- मढ़ौरा के चनाना गांव में आपसी विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप
- विश्व ओजोन दिवस: पृथ्वी के सुरक्षा कवच की रक्षा का लें संकल्प, पर्यावरण के प्रति जागरूक हों युवा
- पचरौड़ बाजार में धूमधाम से सजी गणेश प्रतिमा, विधायक जनक सिंह ने किया सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन
- सारण: तरैया में पानी का मोटर बंद करने गए 7 साल के मासूम की करंट लगने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम
- मढ़ौरा: स्नान के दौरान नदी में डूबे व्यक्ति का शव 24 घंटे बाद एसडीआरएफ ने किया बरामद
- पंजाब के पीडब्ल्यूडी मंत्री हरभजन सिंह का पटना में LJP नेताओं ने किया भव्य स्वागत
- 5वीं राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारियां तेज, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का बड़ा मंच
- सिंगापुर में गूंजा हिंदी का परचम: भारतीय उच्चायोग के सहयोग से भव्य हिंदी दिवस समारोह संपन्न
- बिहार पुलिस एसोसिएशन की मांग: पुलिस अधिकारियों को मिले हर महीने मोबाइल और इंटरनेट डेटा भत्ता
- बेटी के जन्मदिन पर अनूठी पहल: पिता ने सरकारी स्कूल के बच्चों को भेंट किया वाटर प्यूरिफायर
- अंतर्राष्ट्रीय फलक पर हिंदी- सरहदें लांघकर दुनिया के कोने- कोने में गूंज रही भारत की मातृभाषा
- रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पिंकी बनी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान
- बिहार के नीरज ने रचा इतिहास: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप पर शुरू की PhD
- डाक बंगला रोड पर आधा टूटा पेड़ दे रहा हादसे को न्योता
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरियापुर में होंगे विशेष कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
- हरदिया चंवर को बचाने के लिए किसानों ने बनाई संघर्ष समिति, राजनाथ राय बने अध्यक्ष
- सारण: शवयात्रा के दौरान लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव 15 दिन बाद पोखर से बरामद
Recent Comments