सारण :मशरक में देशरत्न की जयंती समारोह पूर्वक मना
………………………………………………..
मशरक (सारण) :
प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग स्थानो पर देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की 133वी जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया। प्रखंड काॅग्रेस कार्यालय परिसर में कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह के अध्यक्षता में आयोजित समारोह का उद्घाटन मशरक के पूर्व विधायक डाॅ0 हरेन्द्र किशोर सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि केदारनाथ सिंह ना संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस पावन अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रतिनिधि केदारनाथ सिंह ने कहा कि डाॅ0 राजेन्द्र बाबू के बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व विधायक डाॅ0 सिंह ने कहा कि डाॅ0 राजेन्द्र बाबू के पद चिन्हो पर चल कर ही देश विकसित राष्ट्र बन सकेगा। समारोह को जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ब्रह्मदेव दास, विक्रमा सिंह, नंदलाल तिवारी, जमादार हुसैन, कमल शर्मा संबोधित करते हुए भावभिणी श्रद्धाॅजलि अर्पित की। वही सेंट जेवियर स्कूल मशरक के प्रांगण में प्राचार्य डाॅ0 डीसी गुप्ता के अध्यक्षता में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डाॅ0 डीसी गुप्ता एवं डाॅ0 पीके परमार ने संयुक्त रूप से डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। उधर मशरक दक्षिणी मंडल भाजपा के तत्वावधान में डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। मंडल भाजपा अध्यक्ष रवि रंजन सिंह मंटूु के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विधान पार्षद ई0 सच्चिदानन्द राय के प्रखंड प्रतिनिधि कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद जैसे लोगों को याद करना देश को विकसित राट बनाना है। हमे ऐसे महापुरुष को कभी भुलना नही चाहिए। इस �




Recent Comments