
अखण्ड अष्टयाम का आयोजन
मढौरा : प्रखंड के गौरा बावन गाँव मे महाशिवरात्रि के अवसर पर अखण्ड अष्टयाम का आयोजन किया गया। अखण्ड अष्टयाम के लिये पूजा पंडाल से 501 महिलाओ व कन्याओं ने पीले वस्त्र धारण किये कलश यात्रा में भाग लिया। गौरा बावन से हाथी, घोड़े व डीजे आर्केष्ट्रा के साथ निकली भव्य कलश यात्रा सैकड़ो श्रद्धालुओ के साथ जयघोष करते हुए अगहरा ऐतिहासिक पोखरा स्थित हनुमान मंदिर पहुँची। जहा मुख्य रूप से यजमान अवधेश राय व उनकी पत्नी मुन्नी देवी सहित सभी कलश लिये श्रद्धालुओ का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पं राकेश बाबा ने जलभरी कराई। तत्पश्चात कलश यात्रा महिलाओ के मांगलिक गीतों से गूंजती हुई वापस पूजा पंडाल पहुँची। जहा सर्वदेव एव नवग्रह पूजा आदि के साथ ही हरेराम हरेराम राम राम हरे हरे, हरेकृष्ण हरेकृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे जाप शुरू हुई। दूसरे दिन अष्टयाम समापन के साथ ही भंडारा व राम विवाह कीर्तन का भी आयोजन किया गया है। इस दौरान मुखिया सुरेन्द्र प्रसाद पूर्व मुखिया गणेश राय, संतोष राय, राजनाथ राय, रमेश राय, राजू राय, साधु राय, एकनाथ राय, सिकन्दर राय, चन्दन राय, तेरस राय, सहित अन्य लोग शामिल थे।




Recent Comments