सारण :हॉकर की असामयिक मौत पर शोक सभा
मशरक (सारण) :
प्रखंड मुख्यालय बाजार में रविवार को हाॅकर धर्मेन्द्र कुमार तिवारी के अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें श्यामकौरीया अखबार के मिनी एजेंट संजीव सिंह के मौत पर गहरा दुःख ब्यक्त करते हुए उक्त घटना की जांच कराए जाने तथा मृतक के परिजन को एक सरकारी नौकरी एवं 25 लाख रूपये नगद राशि दिए जाने की मांग की गई। उनके मौत पर शोक ब्यक्त करते हुए हाॅकर धर्मेन्द्र कुमार तिवारी, रंजन कुमार सोनी ने घटना की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग करते हुए कहा कि मशरक से गोपालगंज ट्रेन से जा रहे थे जिनका शव मढौरा में रेलवे लाइन के पास मिलना यह साबित कर रहा है कि इसमें साजिस की गई है। एजेंसी मालिको ने सरकार से मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी तथा 25 लाख रूपये मुआवजा राशि देने की मांग की है। शोक ब्यक्त कर मांग करने वालो में मशरक के हौकर अर्जुन तिवारी, सूर्यनाथ तिवारी, चंदन तिवारी, दिपक श्रीवास्तव, भरत ओझा; राजन सिंह, भुआली माझी मुख्य रूप से सामिल है।




Recent Comments