नए ट्रैफिक व्यवस्था में भी जाम से जूझ रहे थे शहरवासी
विनीत कुमार, छपरा
     शहर को जाम से मुक्ति दिलाने की कवायद एक बार फिर तेज कर दी गयी है। सारण एसपी हरकिशोर राय ने छपरा के ट्रैफिक इंचार्ज नीलमणि रंजन का तबादला कर दिया है। शहर के ट्रैफिकिंग अब राजेश कुमार सिंह के जिम्मे होगी।

छपरा के नए ट्रैफिक इंचार्ज राजेश कुमार सिंह (फ़ाइल फ़ोटो)


   आपको बता दे कि सारण एसपी ने हाल ही में शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बदलते हुवे कुछ दिनों के ट्रायल पर रखा था। बाद में इसमें सफलता मिलते देख नई ट्रैफिक व्यवस्था को लागू कर दिया गया।

   लेकिन हाल के दिनों में शहरवासी फिर जाम की समस्या से जूझते रहे। इसी को मद्देनजर रखते हुवे एसपी ने ट्रैफिक इंचार्ज का तबादला किया है।

सारण एसपी हरकिशोर राय (फाइल फ़ोटो)


     नए ट्रैफिक इंचार्ज राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शहर को जाम से मुक्ति दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके लिए वरीय अधिकारियों का भी सहयोग लिया जाएगा साथ ही शहर में अधिक जाम लगनेवाले जगहों को चिन्हित कर वहाँ पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।