
सारण :मढौरा में छात्रों को बांटे गयें प्रगति पत्रक

मढौरा (सारण): स्थानीय प्रखंड के आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय मढौरा में गुरुवार को छात्र – छात्राओं के बीच प्रगति पत्रक बांटे गये। प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में वर्ग 01 से लेकर वर्ग 08 तक के कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के बीच प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान लाने वाले छात्रों को प्रगति पत्रक बांटा गया ।
गौरतलब है कि बिहार शिक्षा परियोजना के आदेश पर वर्ग पहली से आठवीं तक का मूल्यांकन हरेक शिक्षा सत्र में दो चरणों में किया जाता हैं। यह मूल्यांकन सितंबर और मार्च महीने में क्रमशः अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक मूल्यांकन के रुप में सभी विद्यालयों में किया जाता है। दोनो मूल्यांकन के परिणाम प्रगति पत्रक में अंकित कर अप्रैल माह में छात्रों के बीच वितरित किया जाता है। प्रगति पत्रक में विषय वार ग्रेडिंग के अलावा छात्रों के विद्यालय में नियमितता, समयबद्धता, नेतृत्व क्षमता एंव सह शैक्षिक गतिविधियों में सहभागिता के लिये भी ग्रेडिंग करनी होती है।
*कैसे होगी ग्रेडिंग* छात्रों को उनकी दक्षता के हिसाब से ग्रेडिंग करनी है। 81 प्रतिशत और इससे से उपर अंक लाने वाले छात्रों को A ग्रेड की श्रेणी में रखना है वही 61 से 80 प्रतिशत B ,41से 60 C , 33 से 40 D तो 33 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को E ग्रेड की श्रेणी में रखना है। सबसे मत्वपूर्ण बात यह है कि विभागीय निर्देशानुसार किसी भी छात्र को फेल नही करना है।
सारण :मढौरा में छात्रों को बांटे गयें प्रगति पत्रक




Recent Comments