ये हैं सलमान खान को पांच साल की सजा सुनाने वाले जज जस्टिस देवकुमार खत्री, बोले-सजा तो देनी पड़ेगी

न्यू दिल्ली : दो काले हिरणों के शिकार के मामले में जोधपुर कोर्ट ने गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को 5 साल की सजा और 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
इस बीच सलमान को सलाखों के पीछे भेजने वाले जज जस्टिस देवकुमार खत्री भी सुर्खियों में आ गए हैं।

आपको बता दें कि जस्टिस देवकुमार खत्री का जल्द ही प्रमोशन होने वाला है। जोधपुर जिला न्यायालय में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायाधीश खत्री अब डिस्ट्रिक्ट जज बनाए जाने वाले हैं। दरअसल, जस्टिस देवकुमार खत्री का यह प्रमोशन कुछ समय पहले ही होना था। सूत्रों के अनुसार कुछ समय पहले तैयार हुई प्रमोशन लिस्ट में भी उनका नाम बताया जा रहा है।
यदि जस्टिस देवकुमार खत्री पहले ही प्रमोट होकर डिस्ट्रिक्ट जज बन जाते तो इस केस की सुनवाई भी कोई अन्य न्यायाधीश ही करते। बता दें कि सलमान को इस बीस साल पुराने मामले में गुरुवार को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। सलमान के अतिरिक्त उनके को-एक्टर्स और सह आरोपी सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम को कोर्ट ने बरी कर दिया है।
जस्टिस देवकुमार ने फैसला सुनाते हुए कहा कि सलमान खान का पुराना रिकॉर्ड बहुत खराब है, उनको सजा जरूर दी जाएगी। हिट एंड रन केस में भी कोर्ट ने 5 साल की सजा दी थी। काला हिरण शिकार मामले में सजा का 6 साल तक का प्रावधान है। इसमें बेल नहीं दी जानी चाहिए। कानूनी प्रक्रिया का सही से पालन किया जाए। सलमान के वकील ने कोर्ट से कहा कि वह बीईंग ह्यूमन चलाते हैं और उनको कम से कम सजा दी जाए।
#रिपोर्ट -सुमित कुमार भगत सन्नी
ये हैं सलमान खान को पांच साल की सजा सुनाने वाले जज जस्टिस देवकुमार खत्री, बोले-सजा तो देनी पड़ेगी




Recent Comments