मुख्यमंत्री नीतीश ने मनेर शरीफ में की चादरपोशी, पत्थर उठा कर बिहार में अमन-चैन की मांगी दुआ

रिपोर्ट / सन्नी भगत
पटना : प्रदेश में अमन चैन के लिए सीएम नीतीश कुमार सूफी संत मखदूम के दरबार पहुंचे। उन्होंने चादरपोशी कर यहां दुआ मांगी। उन्होंने मनेर शरीफ की बड़ी और छोटी दोनों दरगाहों पर चादरपोशी की।
सीएम नीतीश कुमार ने देश और राज्य में शांति के लिए प्रार्थना दुआ मांगी। उन्होंने यहां टूरिज्म को लेकर चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया। इस दौरान खानकाह के गद्दीनंशी शाह तारिक एनाऐतुल्ला फिरदौसी भी मौजूद थे।

मनेर दौरे के अंत में सीएम मखदूम शाह यहिया की जन्मस्थली मनेर खानकाह भी पहुंचे। यहां रखे मन्नती पत्थर को उठाकर सूबे की सुख-शांति के लिए प्रार्थना किया। उन्होंने लोगों के लिए दुआ मांगते हुए कहा कि सभी को साथ में मिल-जुलकर रहना चाहिए।
लोगों की मान्यता है कि खानकाह के मन्नती पत्थर को उठाकर जो भी मन्नत मांगी जाती है। वो पूरी हो जाती है। सीएम नीतीश कुमार एक घंटे तक मनेर शरीफ दरगाह में रहे। उन्होंने सभी दरगाहों पर जाकर चादरपोशी की।