सारण :मढौरा चीनी मिल की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर अब प्रशासन की तिरछी नजर
#दस दिन में कब्जा मुक्त नहीं करने पर होगी कारवाई दिन का अल्टीमेटम
#मनोकामना सिंह

मढौरा (सारण)
स्थानीय चीनी मिल की जमीन हड़पने की होड़ ने प्रशासन की नींद तोड़ दी । जिससे प्रशासन ने अतिक्रमण करने वालों को कानून की डंडा दिखानी पड़ी । प्रभारी सीओ हेमंत कुमार झा ने कानूनी कारवाई शुरू कर दिया ।

पहले चीनी मिल के खाली जमीन में स्थायी अथवा अस्थायी कब्जा कर दुकान बनाने वालों को चिन्हित कर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है । लगभग इस तरह के 35 दुकानों को चिन्हित कर नोटिस भेजनी शुरू कर दी गई है । नोटिस में दस दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है । जिसके बाद नहीं खाली करने के बाद कब्जा से बेदखल करने के लिये बुलडोजर चलाया जायेगा । आपको बता दे की इधर कुछ महीनों में बैंक की कई नई शाखायें खुलने से गढ़देवी मंदिर के पास से लेकर सोनार पट्टी तक अस्थाई और स्थायी दुकानें लगाने की होड़ सी लगी है । इस अतिक्रमण के खेल में कितने सफेदपोश लोग कैमरे के पिछे से सलामी से लेकर किराये भी वसूली कर रहे है ।

अब जब पानी नाक से ऊपर जा रहा है तो प्रशासन की नींद खुली है । अब देखना ये बाकी है की अतिक्रमणकारीयो के चंगुल से ये कब तक मुक्त हो पाता है ।इस संबंध में प्रभारी सीओ हेमंत झा ने बताया की 35 लोगों को चिन्हित किया गया है । जिन्हें नोटिस भेजी जा रही है । अतिक्रमण करने वाले दस दिन में अवैध कब्जा नहीं हटाया तो कारवाई की जायेगी ।




Recent Comments