◆ गत वर्ष सड़क दुर्घटना में सरेया रत्नाकर के दो लोगों की हुई थी मौत

तरैया, सारण। सरेया रत्नाकर पंचायत के नंदनपुर एवं गवन्द्री गांव के रहने वाले दो व्यक्तियों की मौत सड़क दुर्घटना में गत वर्ष हो गई थी। नंदनपुर निवासी जलेश्वर साह के पुत्र टुनटुन साह की मौत एसएच-73 पर शाहनेवाजपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में हो गई थी। उनके आश्रित जलेश्वर साह को अनुग्रह अनुदान राशि का चेक दिया गया। वहीं गवन्द्री निवासी जवाहिर दास की मौत एसएच-104 पर फुटानी बाजार के समीप सड़क दुर्घटना में हो गई थी। उनके आश्रित पत्नी शिव साखों देवी को अनुग्रह अनुदान राशि का चेक सौपा गया। शनिवार को तरैया अंचलाधिकारी सुश्री अंकु गुप्ता ने मृतक के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से मिलने वाली चार-चार लाख रुपए के अनुग्रह अनुदान राशि का चेक वितरण की। मौके पर सम्बंधित हल्का के राजस्व कर्मचारी, नाजिर राहुल कुमार, पूर्व बीडीसी डॉ मनोज पंडित, सोनू कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।