सारण :अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिरा पुल के नीचे , घायलो को ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
मशरक (सारण)
डुमरसन -मशरक मुख्य पथ एस एच -90 पर मशरक तक्थ गांव मे शिक्षक जितेन्द्र सिंह के मकान के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचें गिर जाने से एक छात्र सहित तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए ।घायलों को इलाज के लिए ग्रामीणों द्वारा मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचाया गया ।जहां एक की स्थिति काफी नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया । घायलों मे पानापुर थाना क्षेत्र के टोटहा जगतपुर गांव निवासी मनोज राम के सात वर्षीय पुत्र छात्र बब्लू कुमार तथा सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बड़वा गांव के ब्रजेश कुमार तथा बड़ेलाल राम शमिल है ।लोगों के कथनानुसार पानापुर थाना क्षेत्र के टोटहा जगतपुर गांव से तीनों लोग एक ही बाइक से सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बड़वा गांव लौट रहे थे कि उसी बीच मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटना हुई ।




Recent Comments