मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिलवाने के लिए आगे आई यूनियन
आज़ाद नेब
जहाजपुर 30 मई। वैन चालक पारस लुहार जो वैन चालक था को अज्ञात लोगों ने अगवा कर उसकी हत्या कर वैन को लेकर फरार हो गये। पारस लुहार गरीब परिवार से था। परिवार मे कमाने वाला वो ही था। माँ वृद्ध है,पिता का पहले ही देहांत हो चूका है। अपने परिवार का भरण पोषण ड्राइवरी करके करता था।
आज जहाजपुर ड्राइवर यूनियन ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री राहत सहायता कोष से उसके परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। ओर पुलिस उपाधिक्षक से पारस के कातिलों की शिनाख्त कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों मे साजिद पठान,हफीज मोहम्मद,आरिफ रज़ा,गुलज़ार बडालिया,बुंदु खां,रामस्वरूप,रामदेव खटीक, आदि ड्राइवर मौजूद थें।
इस घटना की जानकारी जब स्थानीय विधायक धीरज गुर्जर को मिली तो विधायक ने मृतक के घर जाकर उसकी माँ को दस हजार की आर्थिक सहायता की ओर सांत्वना दी।




Recent Comments