8 घंटे अंधेरे में डूबे रहे 2 दर्जन से अधिक गांव
राजस्थान के बारां से फ़िरोज़ खान की रिपोर्ट
बारां (हरनावदाशाहजी) 1 अप्रैल । कस्बे के पुलिस थाने में गत रात्रि आए विद्युत व्यवधान को लेकर थाने के सामने स्थित ग्रेड स्टेशन पर स्थित कर्मचारी को धमकाकर सभी फिटरो की आपूर्ति बंद करवा दी जिससे करीब 8 घंटे तक हरनावदाशाहजी कस्बे समेत 2 दर्जन से अधिक गांव अंधेरे में डूबे रहे। जेईएन नंदकिशोर मीणा ने बताया कि शुक्रवार शाम पुलिस थाने के तथा अस्पताल के ट्रांसफर जलने से विद्युत आपूर्ति बारिश थी। जिसे रात 8:00 बजे तक ठीक कर दिया गया, लेकिन 11:00 बजे करीब दोबारा खराबी आ गई। जिसके बाद गुस्साए पुलिस कर्मचारी ग्रेड स्टेशन पहुंचे वहां तैनात ऑपरेटर सुरेश कुमार को धमकाया कि थाने की विद्युत आपूर्ति ठीक करवाएं अन्यथा सभी फिटर की आपूर्ति को बंद कर दे। इसके बाद ऑपरेटर सुरेश कुमार ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। विधुत अधिकारियों द्वारा सुबह तक विद्युत व्यवस्था बहाल करने का आश्वासन दिया। लेकिन ग्रेड स्टेशन पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने सप्लाई चालू नहीं करने दी जिसके चलते हैं पूरी रात ग्रामीणों का हाल बेहाल रहा छोटे बच्चो को मच्छरों ने परेशान किया। वहीं मध्यम वर्गीय परिवार भी गर्मी से परेशान रहे।
सभी फिटर बंद करवाएं
हरनावदाशाहजी सब ग्रेड स्टेशन पर 4 फिटर है जिसमें पुलिस थाने की सप्लाई दूसरे नंबर के फिटर से दी जाती है जिस क्षेत्र के फिटर में व्यवधान आता है वहां की सप्लाई बंद कर दी जाती है। लेकिन गत रात ग्रेड पर आए पुलिस कर्मचारियों ने चारों फिटर बंद करवा दिये। पहले फिटर में हरनावदाशाहजी का तथा जलदाय विभाग की विद्युत आपूर्ति की जाती है दूसरे फिटर में नई बस्ती 49 मिल कॉलोनी की आपूर्ति होती है तीसरे फिटर में दीगोद जागीर ,पिपलखेडी , सालर खोह ,सैंकूड ,कंडारी ,रामपुरा, हलेसरा समेत अन्य गांव आते हैं। चौथे फिटर पर फूलबडौद ,लक्ष्मीपुरा ,रतनपुरिया, बोरखेड़ी ,कचनारिया ,कोटडा समेत अन्य गांव आते हैं। शुक्रवार रात इन सभी गांव की विद्युत आपूर्ति ठप रही वो भी बीना किसी फाल्ट के।
विद्युत विभाग जेईएन नंदकिशोर मीणा ने बताया कि हरनावदाशाहजी कस्बे के पुलिस थाने तथा अस्पताल के लिए एक ही ट्रांसफार्मर है जिससे केवल दो ही कनेक्शन है और दोनों की बकाया बिल 10 लाख से अधिक है ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद अस्पताल को आपातकालीन सेवा समझकर तथा उच्च अधिकारियो के निर्देशानुसार बिल बकाया होने पर भी ट्रांसफार्मर बदल दिया गया। लेकिन देर रात दोबारा व्यवधान आ जाने से आपूर्ति बाधित हुई जिसे सुबह जल्दी ठीक करा दिया साथ ही शनिवार नया ट्रांसफार्मर लगाया गया थाना प्रभारी मोहन सिंह ने कांस्टेबल द्वारा विद्युत विभाग के कर्मचारियों को धमकाने की बात को नकारते हुए कहा कि थाने में विद्युत आपूर्ति नहीं होने से कई काम ठप पड़े हैं और आगे अधिकारियों को जवाब देना भारी पड़ जाता है एईएन सचिन कुमार भाटी ने बताया कि संबंधित कर्मचारी गत रात में हुई घटना की लिखित में जानकारी देता है तो रिपोर्ट दर्ज जरूर कराई जाएगी।
शुक्रवार रात 12:00 बजे करीब विद्युत आपूर्ति बंद करवा दी गई लेकिन सचिन भाटी के निर्देश पर ग्रेड स्टेशन पर तैनात कर्मचारी ने दुबारा सप्लाई चालू कर दी लेकिन पुलिस कर्मचारियों द्वारा धमकाने पर सभी क्षेत्रों की दोबारा सप्लाई बंद करी गई जो शनिवार सुबह 8:00 बजे बात चालू हुई।




Recent Comments