सारण :मढौरा स्पोर्ट्स क्लब के प्रबंधक की असामयिक मौत से क्षेत्र मे दौड़ी शोक की लहर

मढ़ौरा (सारण )
स्थानीय मढ़ौरा स्पोर्ट्स क्लब के प्रबंधक रीतेश कुमार उर्फ नन्हू सिंह की बीती रात असामयिक मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार नन्हू सिंह एक शादी समारोह से देर रात घर लौटे थे । घर पहुचते ही तेज बैचैनी अौर हड़बड़ाहट की बात कही अौर बेहोश हो गए । परिजनों ने आनन फानन मे चिकित्सक के पास ले गए जहाँ चिकित्सक ने मृत धोषित कर दिया । नन्हू सिंह की मौत पर परिजन गहरे सदमे मे है वही आम लोगों में भी इस असामायिक मौत से गहरा दुःख पहुँचा है । नन्हू सिंह की मौत से स्पोर्ट्स से जुड़े खिलाड़ि़यों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है । मालुम हो कि नन्हू सिंह प्रसिद्ध फुटबाल खिलाड़ी शैलेश कुमार सिंह उर्फ ढ़ॊलन सिंह के सबसे छोटे पुत्र थे । नन्हू सिह कि मौत से अनुमंडल के खिलाड़ी के साथ एक चार वर्ष पु्त्र अौर छ वर्षीय पुत्री का सहारा छीन गया है ।वही इस खबर से पूरे क्षेत्र मे खेल प्रेमी व युवा वर्ग मर्माहत है ।




Recent Comments