मझौलिया में भाजापा कार्यकताओं कि बैठक सम्पन्न
दैनिक खोज खबर संवाददाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:मझौलिया:-चम्पारण शताब्दी वर्ष के मौके पर नौतन माध्यमिक विद्यालय मे उतरी मण्डल मझौलिया के भाजापा कार्यकताओं कि बैठक कि गयी.बैठक कि अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर चौरसिया ने की.बैठक मे पहूचे जिलाअध्यक्ष गंगा पाण्डे ने कहा की सै वर्ष पूर्व जब अंग्रेज के अत्याचार से हम सभी के पूर्वज जब ग्रसित थे तब चम्पारण के योद्धा पंडित राजकुमार शुक्ल ने बापू को चम्पारण आने का न्योता दिया।

बापू यहाँ पे पहूच किसानों की दुर्दशा देख नील्हो के अत्याचार के विरुद्ध बिगुल फूंका.देश कि आजादी दिलवाने मे गाँधी जी का योदगान किसी से छुपा नही है उन्ही के अथक प्रयास से देश को आजादी मिली.कार्यक्रम कि शरूआत गाँधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुरू किया गया.इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रामाधनी पटेल अशोक प्रसाद गुडु बरनवाल सूखदेव पाल प्रेम साह आदि उपस्थित रहे।




Recent Comments