सारण :बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग , 60 हजार नगद सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख-:
*””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””*
डोरीगंज -:
“””””””‘””‘
सदर प्रखण्ड के दियारे क्षेत्र के कोटवापट्टी रामपुर पंचायत स्थित चकिया गाँव मे होलिका दहन से एक दिन पूर्व बुधवार की संध्या बिजली की शार्ट सर्किट के कारण हुई अगलगी की घटना मे आधे दर्जन मजदूर परिवारो की झोपडियाँ जलकर राख हो गई । जिस घटना मे नकद 60 हजार समेत कपड़े, बर्तन जेवर , अनाज व घरेलु उपयोग की अन्य जरूरी समानो सहित कुल लाखो की सम्पति जलकर खाक हो गए ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की संध्या साढे 6 बजे की है बताया जाता है कि झोपड़ियो के ऊपर से गुजरे विद्युत तारो मे तेज रौशनी के साथ अचानक स्पार्किग शुरू हो गई जिसे देख स्थानीय लोग विद्युत विभाग के कर्मियो से सम्पर्क साध बिजली काटे जाने के प्रयास मे जुटे फोन से अभी न0 मिला ही रहे थे कि एक चिंगारी रामानन्द राय की झोपड़ी पर आ गिरी लोग कुछ समझ पाते इससे पूर्व तेज रौशनी के साथ आग की लफटे पूरी तरह फैल गई और पास स्थित 5 अन्य झोपड़ियो को भी अपनी आगोश मे ले विकराल रूप धारण कर लिया । जिसकी भयावहता को देख थोड़े समय के लिए ग्रामीणो की भी हिम्मत जवाब दे गई किन्तु मिट्टी बालू व हैंडपंप के जरिए पानी चलाकर लोग आग बुझाने के प्रयास मे लगातार जुटे रहे , जिसके घंटो अथक प्रयास के बाद ग्रामीणो ने आग पर काबू पाया , किन्तु इससे पूर्व सबकुछ जलकर राख हो चूके थे ।
जिस घटना मे रामानन्द राय , बालदेव राय , हरि महेश राय , परमा राय , लालू राय तथा चाँददेव राय आदि कुल आधे दर्जन मजदूर परिवारो की झोपड़ियाँ जलकर राख हो गई । जिसके दौरान घर बनाने के लिए रामानन्द राय को इंदिरा आवास योजना से मिले नकद 40 हजार रूपये की पहली किस्त की राशि भी आग की भेंट चढ गई वही परमा राय के द्वारा मजदूरी से जोड़कर घर बनाने के लिए रखे नकद 20 हजार रूपये जेवर ,कपडेबर्तन व अनाज समेत कुल लाखो रूपये मूल्य के समान जलकर राख हो गए ।
स्थानीय लोगो ने बताया कि जब यह घटना हुई उस वक्त घरो मे केवल महिलाएँ व बच्चे थे घर के पुरूष सदस्य बाहर काम पर गए हुए थे जिन्हे इस घटना की जानकारी देर शाम घर पहुँचने के बाद हुई ।
वही घटना की जानकारी मिलने के बाद अग्नि पीड़ितो की हर संभव सहायता के प्रयास मे जुटे स्थानीय मुखिया जयप्रकाश सिह ने बताया कि किसी तरह की सरकारी सहायता मिलने तक पीड़ित परिवारो को तत्काल रिहायश व भोजन की व्यवस्था किए जाने के साथ सदर सीओ को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है ।




Recent Comments