अवतार नगर मे अश्लील गाना बजाने के विरोध करने पर दलितों के साथ मारपीट -:
*””””””””””””””””””‘”””‘”””””””””””””””””””””””””””””””*
डोरीगंज-:
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के मीरपुर जुअरा गांव में होली के रात में डीजे बजाने से मना करने पर दलितों से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है।प्राथमिकी के अनुसार मीरपुर जुअरा गांव में होली के रात में डीजे बजा दर्जनों युवक दलित बस्ती से गुजर रहे थे। डीजे पर अश्लील गाना बज रहा था । पिकअप पर लदा डीजे दलित बस्ती के सड़क पर रोक कर बजाया जा रहा था । जिसका विरोध करने पर बाताबाती होने लगी। और मारपीट शुरू हो गया। जिसमें दलित बस्ती के लक्ष्मीणीया देवी, गोलू कुमार, टुनटुन मांझी, विकास कुमार, प्रतिमा कुमारी,सुमित मांझी, मुन्ना मांझी,दिनेश मांझी समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए दिघवारा अस्पताल भेजा गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार, एस आई मोहन सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच पिकअप व उस पल लदे डीजे को जप्त कर थाने ले आइ। वहीं दोनो पक्षों से शांति बहाल रखने का निर्देश भी दिया। वहीं इस संबध में लक्ष्मीणा देवी ने मीरपुर जुअरा के उमाशंकर राय,योगी राय,सनोज राय, समन राय, मल्लू राय समेत 23 लोगों को नामजद व 150 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर नामजद लोगों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही हैं । वहीं अज्ञात लोगों की भी पहचान की जा रही है।