
बहरौली मुखिया अजीत ने सारण का किया प्रतिनिधित्व
स्वच्छ भारत निर्माण मिशन के दो दिवसीय कार्यशाला नई दिल्ली में आयोजित।
———–
मशरक से रोहित कश्यप की रिपोर्ट – ✍
————-
मशरक : नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में पेयजल एव स्वच्छता मंत्रालय के देखरेख में स्वच्छ भारत निर्माण मिशन के दो दिवसीय कार्यशाला में सारण का प्रतिनिधित्व मुखिया अजीत कुमार सिंह ने किया। मशरक प्रखंड के बहरौली पंचायत के युवा मुखिया बिहार झारखंड के 33 सदस्यीय टीम में सारण से इकलौते प्रतिनिधि थे। जिन्होंने जिला पंचायत सदस्य एव नेचुरल लीडर्स हेतु अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अपने सुझाव से सारण की पहचान बनाई, और सम्मानित हुए। 19 एव 20 अप्रैल को सम्पन्न प्रशिक्षण कार्यशाला में डॉ आर एस टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी नैनीताल की टीम ने प्रशिक्षण दिया। जबकि समापन मंत्रालय के निदेशक ने किया। मशरक के बीडीओ हरिमोहन कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सारण जिले का मशरक प्रखंड का बहरौली पंचायत इकलौता पंचायत है। जहां के युवा मुखिया अजीत कुमार सिंह को जिला कार्यकारिणी प्रतिनिधित्वरित करने का मौका मिला है। होना युवा मुखिया बहरौली पंचायत में विकास कार्य को लेकर हमेशा तत्पर रहते है। बहरौली के ग्रामीण उन्हें विकास पुरूष कहती है। साथ ही उनका आभार ब्यक्त करते हुए बधाई दिया है। बधाई देने वालों में प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अमर सिंह, मशरक दक्षिणी मंडल भाजपा के अध्यक्ष रविरंजन सिंह मंटु, काॅग्रेस के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह, मशरक राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इम्तेयाज खान उर्फ चुनू बाबू, शिक्षाविद् चन्द्रकेतु नारायण मुख्य रूप से सामिल है।




Recent Comments