सारण :पूर्व विधायक मंटू सिंह ने परिजनों से मुलाकात कर दिया संतावना

परसा
अज्ञात अपराधियो की निशाने की शिकार हुआ बच्चा चौकीदार की हत्या की खबर मिलते ही परिजनों को सान्त्वना देने वाले की ताता लग गया।मंगलवार की सुबह अमनौर के पूर्व बिधायक कृष्ण कुमार उर्फ़ मंटू सिंह ने चौकीदार के घर पहुँच पत्नी समेत अन्य परिजनों से मुलाकात किया।पूर्व बिधायक को देखते ही चौकीदार की पत्नी ने पैर पकड़ कर चिटकार मार कर रोने लगी।पत्नी और पुत्री की आंशुओं की धार और बिलाप को देख पूर्व बिधायक खुद ही रो पड़े।पूर्व बिधायक ने शोकाकुल परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।वही नप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विनोद दास ने परिजनों से मुलाकात कर सान्त्वना दिया।