सारण :बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने छपरा पटना मुख्य पथ किया जाम -:
#**************************************#
चार घंटे की मशक्कत के बाद विभाग द्वारा 16 घंटे बिजली आपूर्ति के आश्वासन पर टुटा जाम -:
#************************************#
दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट 
डोरीगंज -:
भीषण गर्मी के साथ ही सदर के ग्रामीण ईलाको मे विद्युत व्यवस्था की स्थिति भी चरमरा गई है पिछले दो महीनो से विभाग के द्वारा लगातार जारी अघोषित  विद्युत कटौती से आजिज रविवार को सदर प्रखंड के चिरांद व महाराजगंज पंचायतो के लोगो का गुस्सा दूसरी बार फूट पड़ा।

विद्युत आपूर्ति की इस लचर व्यस्था से परेशान सैकड़ो की संख्या मे ग्रामीण सड़क पर उतर आए व सुबह 8:30 बजे से ही छपरा पटना मुख्यमार्ग स्थित महाराजगंज तिनमहुआ के समीप टायर जला मुख्यमार्ग एन एच 19 को जाम कर दिया ।
आक्रोशित ग्रामीणो का कहना था कि सदर के इस ग्रामीण फीडर मे विद्युत आपूर्ति के नाम पर विभाग के द्वारा उपभोक्ताओ का लगातार शोषण किया जा रहा है 24 घंटे मे महज चार से पाँच घंटे ही बिजली की आपूर्ति की जा रही है वह भी कई कट लगाकर किश्तो मे दिया जा रहा है जिसमे भी लो वोल्टेज के उतार चढाव के कारण लोगो को पंखे कूलर से हवा मिलने की बात तो दूर ठीक से टेलीविजन भी नही चल पाता जिसके कारण हमारे कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी खराब हो गए ऊपर से बढी बिजली बिल व रौंग बिलींग की मार कुल मिलाकर हर तरह से हमारा शोषण किया जा रहा है
ग्रामीणो ने बताया कि इससे पूर्व लोगो के द्वारा आक्रोशित हो 25 मई को जाम किया गया था जिसकी सूचना पर विभाग के जेई आलोक कुमार व एसडीओ शशिचन्द्र भूषण के द्वारा 16 घंटे बिजली देने की बात कही गई थी बावजूद अब तक  पुनः वही दशा बनी रही ठीक से 5 घंटे भी न तो दिन मे बिजली मिल पाती है न तो रात मे अतः मजबूर होकर हमे पुनः सड़क पर उतरने को बाध्य होना पड़ा
वही जाम की सूचना पर पहुँचे डोरीगंज थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार व सदर सीओ विजय कुमार सिह मुफ्फसील एवं गरखा थाना पुलिस  आक्रोशित लोगो को समझाने का प्रयास किया किन्तु लोग उनकी एक न माने लोगो का कहना था कि विभाग के जेई व एसडीओ को बुलाया जाए जिनके द्वारा हमे 16 घंटे बिजली देने का वादा किया गया है  आक्रोशितो की माँग व जाम मे फँसे लोगो की परेशानी को देखते हुए सदर सीओ ने तत्काल इसकी सूचना विभाग के जेई व एसडीओ को दी जिसके घंटो बाद दिन के साढे बारह बजे पहुँचे विभाग के एसडीओ शशिचन्द्र भूषण व जेई आलोक कुमार के साथ सदर  विजय कुमार सिंह सीओ व डोरीगंज थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार की मध्यस्थता मे आक्रोशितो की पुनः वार्ता कराई गई जिसके दौरान एसडीओ ने 16 घंटे बिजली की आपूर्ति हर हाल मे सुनिश्चित कराए जाने का आश्वसन दिया जिसके बाद लोग सड़क से हटे व जाम दिन के 1 बजे जाकर समाप्त हुआ जिसके बाद उक्त पथ पर वाहनो का आवागमन पुनः  सामान्य हो सका।
जाम मे विधान परिषद सदस्य तनवीर अख्तर भी फँसे रहे उन्होने भी वहाँ उपस्थित सदर जे ई आलोक कुमार से बिजली आपूर्ति मे सुधार करने की बात कही आंदोलनकारियों के रुख को देखते हुए उन्हे रास्ता बदलकर जाना परा ।
इस चार घंटे के जाम से दोनो तरफ दो किलोमीटर तक लम्बी कतार लग गयी।इस भरी दुपहरी मे  यात्री काफी परेशान दिखे  ।