
सारण:नौ दिवसीय महायज्ञ के लिए जलभरी में सैकड़ो श्रद्धालु महिलाएं शामिल
नगरा(सारण)
नगरा के बन्नी गांव में नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ के लिए मंगलावर को जलभरी निकाली गयी। जलभरी में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं व पुरुषों ने भाग लिया। जिसमें हाथी-घोड़े, गाजे-बाजे के साथ मनमोहक झांकिया भी निकाली गई। जलभरी मंदिर से शुरु होते हुए, बन्नी, नबीगंज, नगरा बाजार, कादीपुर, अफौर पोखड़ा पर पहुँची। जहा आचार्य मधुसूदन दुबे के वैदिक मंतोच्चार के बीच जलभरी की गई। कलश यात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुँची। जलभरी में हाथी, घोड़े, गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा में श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के जयकारे से पूरा वतावरण भक्तीमय हो गया। इस अवसर पर मुखिया संजय कुमार मिश्रा, विद्यावती मिश्रा, मुनमुन मिश्रा, जगेश्वर मिश्रा, अभय मिश्रा, रमेश मिश्रा, बमबम कुमार, प्रवीण कुमार आदि सैकड़ों श्रद्धालु भक्त शामिल हुए।




Recent Comments